उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की मलवां थानां पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से संबंधित दो आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 6,700/- रूपये बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में मलवां थानां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 44/2026 धारा 305A/331(4) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये आरोपी थानां क्षेत्र के सहिली गाँव निवासी शैलानी के 21 वर्षीय पुत्र सत्यम व उसके 18 वर्षीय भाई शिवम को राजकीय बालिका इण्टर कालेज सहिली के समीप से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 6700/- रूपये बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना मलवां पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317 (2) की बढ़ोत्तरी की गई, तथा गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय भेजा गया।

आपको बताते चले 3.03.2026 को वादी सूरज सोनी पुत्र राकेश कुमार सोनी नि० देवीगंज थाना राधानगर द्वारा थाना मलवां पर दी गयी तहरीरी सूचना कि दिनांक 02.03.2026 को बावत अज्ञात चोरों द्वारा वादी की ज्वेलरी एवं साड़ी की दुकान ग्राम सहिली से ताला तोड़कर 30,000/- रुपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना मलवां पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 44/2026 धारा– 305A/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share