उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के इरादतपुर धामी गांव के समीप पैदल जा रहे राहगीर को बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे राहगीर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिचन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के इरादतपुर धामी गांव निवासी स्वर्गीय देवी दयाल का 74 वर्षीय पुत्र फूल सिंह अपने गांव के समीप किसी काम से पैदल जा रहा था।

तभी रोड से निकला बाइक सवार उसको जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से फूल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share