Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव के समीप रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेरराँव गांव निवासी समर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र लखन सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव के समीप पहुंची तभी अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर बाइक गिर गई। जिससे बाइक चालक लखन सिंह घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By