G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के उनवा अधारपुर में निर्माणाधीन मकान में रविवार की शाम युवक ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसउपुर गांव निवासी भीखम सिंह का 25 वर्षीय पुत्र अंकित उर्फ धनराज ने रविवार की शाम लगभग 5ः30 बजे उनवा अधारपुर में निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी स्थानियों को हुई घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share