G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के खागा बार्डर सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप बीमारी से तंग आकर अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव निवासी केदारनाथ का 50 वर्षीय पुत्र नैनसिंह कैंसर से पीडित था।

काफी इलाज कराया गया लेकिन कोई फायदा न मिला। जिसके चलते उसने सतनरैनी के स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share