G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों जैसे- आशा, एएनएम, आँगनबाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य के द्वारा किये जा रहे कार्यो में गुुणवत्ता एवं प्रगति की मॉनीटरिंग संबंधित चिकित्सा अधिकारी को करते रहने हेतु निर्देशित किया। संबंधित एमओआईसी अपने अधीनस्थ कार्यालयों की बेहतर साफ सफाई कराकर ही संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम को प्रारंभ करे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में बने सरकारी स्थलों पर बेहतर साफ सफाई व चूने का छिड़काव करा लिया जाय अभियान के दौरान और एडीओ पंचायत व डीपीआरओ इस आशय का प्रमाण पत्र दे कि सभी स्थलों पर साफ सफाई हो गई है। उन्होंने कहा कि माइक्रोप्लान के अनुसार किए गए कार्यों की फोटो वीडियो सहित प्रतिदिन की रिपोर्ट की जाय।

इस अभियान में संबंधित विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करते हुए अभियान को सफल बनाए। जिन विभाग के कार्य की प्रगति अच्छी नहीं होगी उनकी पृथक से बैठक कर प्रगति में सुधार किया जाय और लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी। ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का रूटीन रजिस्टर/आशा डायरी का भी निरीक्षण करें तथा गावों में भ्रमण के दौरान कार्यो का सत्यापन एवं आम जनता का फीडबैक भी लें। उन्होंने कहा कि पिछले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जिसमें ज्यादा डेंगू, मलेरिया के मरीज मिले थे, के क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर बेहतर साफ सफाई व फॉगिंग कराई जाय। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राजीव नयन गिरी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में *दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें दिनांक 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों की समन्वयता के साथ संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम/दस्तक अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति, बचाव, उपचार के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने समस्त चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त अभियान की जमीनी स्तर पर सफलता के दृष्टिगत सभी चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने विकास खंडों में जो माइक्रो प्लान बना लिया गया है को दोबारा से जांच कर लें ताकि अभियान पूर्वक संचालन करने में कोई समस्या न आए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दिनांक 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाये जाने वाले दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकत्री, ए0एन0एम0 द्वारा घर-घर जाकर ए0ई0/जे0ई0/बुखार रोगियों को चिन्हित करना एवं उनको तेज बुखार होने पर 102/108 एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी सीएचसी/पीएचसी पर भेजने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम दस्तक देगी और सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिटटी के गमले, पॉटस, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगी तथा संचारी रोगों से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, डिप्टी सीएमओ , जिला मलेरिया अधिकारी सहित समस्त खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share