उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता विकास खंड के भुरचूनी गांव के शुभम सिंह ने यूपीपीसीएस 2024 में 9वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। रविवार देर रात घोषित हुए परिणाम के बाद गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

शुभम किसान राकेश कुमार सिंह के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा धाता के प्राथमिक विद्यालय से हुई, इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, बिंदकी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। आगे चलकर उन्होंने आई आई टी धनबाद से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

दिल्ली में रहकर की गई कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि शुभम ने यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में गर्व का माहौल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
