उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी तहसील में अधिवक्ता संघ की बैठक में एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया। जिसमें कहा गया कि जल्दी अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए चुनाव समिति बनाई जाएगी जिसके माध्यम से अधिवक्ता संघ का आगामी चुनाव कराने का काम किया जाएगा। बैठक में अधिवक्ताओं की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर के अधिवक्ता सभागार कक्ष में सोमवार को दिन में लगभग 3:00 बजे से अधिवक्ता संघ बिंदकी की एक बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं की एल्डर्स कमेटी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष रामकरण सिंह चौहान बनाए गए। इसके अलावा रामकिशोर वर्मा आनंद शंकर वर्मा रमाकांत तिवारी विपिन नारायण तिवारी सुरेश चंद्र तिवारी तथा रामकरण सदस्य बनाए गए। इस मामले में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामकरण सिंह चौहान ने बताया कि अधिवक्ता सिंह की बैठक में अधिवक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई इसके अलावा अधिवक्ताओं के एल्डर्स कमेटी का गठन हुआ।

उन्होंने बताया कि एल्डर्स कमेटी द्वारा जल्द ही चुनाव समिति बनाई जाएगी। जिसके बाद अधिवक्ता संघ तहसील बिंदकी के आगामी चुनाव के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र मिश्रा, महामंत्री लक्ष्मी सिंह गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम बाबू एडवोकेट, राम बाबा एडवोकेट, राजेश द्विवेदी विप्र नारायण तिवारी कल्याण सिंह यादव हारून एडवोकेट जय नारायण सिंह कृष्ण गोपाल वर्मा लोकेंद्र सिंह कमल सिंह सूर्यकांत सुनील तिवारी खेमचंद वर्मा राम नारायण अग्निहोत्री प्रदीप कुमार वर्मा प्रतिभा पटेल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

