उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास भवन सभागार में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की उपस्थिति में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिका नियुक्ति पत्र वितरण, स्मार्टफोन वितरण, बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास व आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण का लोक भवन सभागार लखनऊ से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत के अंतर्गत आज जनपद की 50 आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं 14 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को एफआरएस के माध्यम से शत प्रतिशत पोषाहार वितरण करने पर प्रशंसा पत्र, 70 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट एवं 02 सीडीपीओ(भिटौरा, देवमई) द्वार अच्छा कार्य करने पर लैपटॉप का वितरण साथ ही जनपद की 53 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण( मुख्यमंत्री द्वारा) एवं 02 बाल विकास परियोजना कार्यालय लोकार्पण विधायक जहानाबाद द्वारा किया गया।

विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित नई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। डिजीटल और आधुनिक पहल के अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन भी वितरित किए गए, ताकि वे इसका उपयोग कर बच्चों के स्वास्थ्य की डिजिटल मॉनिटरिंग कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के साथ कार्य कर रही है, तकनीकी के माध्यम से कार्य करने में काफी कठिनाइयां दूर हुए है। आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त की गई है जो धरातल में अब स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करते हुए भारत की नई पीढ़ी की नींव मजबूत कर भरता को सशक्त बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने सर्वप्रथम नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहायिकाओं को शुभकामनायें दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

उन्होंने कहा यह नौकरी आपके लिए एक महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी उपयोगिता देश सेवा से लेकर छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को पोषण देने का कार्य आप द्वारा किया जाता है, आपके कंधे पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, इसलिए आपको अपने दायित्व का निर्वहन उचित प्रकार करना है, क्योंकि यह देश के विकास के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होनें कहा कि इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से सुपोषण, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। कहा कि उक्त प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी तरह से ऑनलाइन और योग्यता-आधारित रही है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों को शिक्षा देने के लिए सकारात्मक प्रयास किए गए है और शिक्षा देने का सरलीकरण भी किया गया है, ऑनलाइन के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ी है। जो स्मार्ट फोन दिए गए है उनका ससमय प्रशिक्षण करा लिया जाय ताकि ससमय किए गए कार्यों की ऑनलाइन फीडिंग भी की जाय। जो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने एफआरएस के माध्यम से शत प्रतिशत पोषाहार का वितरण किया है, को प्रशंसा पत्र दिया गया है, हम सबके लिए वह प्रेरणा का श्रोत है। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री तकनीकी का प्रयोग करते हुए महिलाओं व बच्चों को लाभ पहुंचाए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित सुपरवाईजर्स, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका उपस्थित रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

