उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जमाल पुर काली मंदिर के समीप ट्रैक्टर ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बसोहनी गाँव निवासी संतोष कुमार की 35 वर्षीय पत्नी नीता देवी, संतोष पटेल का 12 वर्षीय पुत्र राज पटेल,

राम राज का 40 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी पाल, ननका की 55 वर्षीय पत्नी रन्नो देवी, सर्वेश शुक्ला की 20 वर्षीय पुत्री शिवानी शुक्ला व थानां क्षेत्र के बिसापुर गाँव निवासी राम नरेश का 25 वर्षीय पुत्र अंकुल पाल

सभी ई-रिक्शे पर सवार होकर शहर किसी काम से आए थे। वापस लौटते समय जब रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के समीप पहुंचा तभी ट्रैक्टर ने रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार सभी 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। घायलों के साथ अस्पताल पहुंचे परिजन संतोष ने बताया सभी ई-रिक्शे पर सवार होकर शहर आए थे। वापस लौटते समय ट्रैक्टर की टक्कर से सभी घायल हो गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share