उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र से ज़ीशान न्यूज़ सम्पादक की रिपोर्ट- थानां क्षेत्र के सात मील के समीप अज्ञात ट्रक ई-रिक्शे को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रिक्शे पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी घायलो के परिजनों को हुई तो तुरन्त उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बलबीरपुर गांव निवासी महादेव का 40 वर्षीय पुत्र काली चरण, थानां क्षेत्र के जमरांवा गाँव निवासी 35 वर्षीय दीपू और मलवा थानां क्षेत्र के अमौरा गाँव निवासी जगलाल का 65 वर्षीय पुत्र मुन्नू सभी ई-रिक्शे पर सवार होकर हुसैनगंज से शहर आ रहे थे।

जब रिक्शा थाना क्षेत्र के सात मील के समीप पहुंचा। तभी अज्ञात ट्रक रिक्शे को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रिक्शे पर सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला राजस्थान पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share