उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र से ज़ीशान न्यूज़ की।रिपोर्ट- कोतवाली क्षेत्र में शादी से इंकार कर देने पर प्रेमिका ने प्रेमी घर जाकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी होने पर उसे इलाज के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जिससे प्रेमिका की रास्ते मे मौत हो गयी। उधर हादसे के बाद मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चले कि सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी मुराइनटोला निवासी सुनीत कुमार कोरी की 22 वर्षीय पुत्री किरन वर्मा चौराहा स्थित ब्यूटी पार्लर गोल्डेन टच में काम करती थी। इसी बीच उसका प्रेम प्रसंग रवि चौरसिया से हो गया। बताते है कि चौरसिया पान मसाले की सप्लाई करता है। दोनो के बीच काफी नजदीकियां बन गयी। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शरीरिक शोषण करता था। इसकी भनक जब रवि की मां को लगी तो उसने किरन को काफी बेइज्जत किया यहीं पुत्र को भी डाटा गैर बिरादर होने के कारण शादी से इंकार कर दिया।

युवती ने जब प्रेमी से शादी करने के लिए कहा तो वह भी साफ मुकर गया इसके बाद क्या था। प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची और वहीं उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद अचेत होकर मौके पर ही गिर गयी। प्रेमी ने उसे शहर के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया। जहां हालत ठीक न होने पर डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर पहुंचते ही युवती ने दम तोड़ दिया। उधर मृतिका के परिजनों को जब जानकारी हुयी तो घर में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि जाति एक न होने के चलते प्रेमी की मां ने किरन के साथ अभ्रदता किया जिसको वह सहन न कर सकी और घटना को अंजाम दे दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share