उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के कल्यानपुर थानां क्षेत्र से ज़ीशान न्यूज़ की रिपोर्ट- थानां पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम की त्वरित कार्यवाही से आग से घिरे माँ सहित तीन बच्चों को सुरक्षित बचाकर बाहर निकाला गया। बीती रात्रि लगभग 11:45 बजे थाना कल्यानपुर को सूचना मिली कि मुरादीपुर गाँव निवासी कैलाश सोनकर के मकान के भूतल पर संदीप कुमार की ऑटो-पार्ट्स दुकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। मकान मालिक बाहर थे।

घर में उनकी पत्नी पुष्पा देवी तथा तीन बच्चे (जुड़वाँ बेटियाँ खुशी-खुशाली, 15 वर्ष, एवं पुत्र ओम, 12 वर्ष) मौजूद थे। जो धुएँ और मुख्य द्वार बंद होने के कारण तीसरी मंजिल की छत पर फँस गए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बिंदकी गौरव शर्मा, थाना कल्यानपुर पुलिस एवं फायर-ब्रिगेड की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुँची। सीढ़ी के माध्यम से छत तक पहुँच कर सभी फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग पर पूर्ण नियंत्रण पाया गया। त्वरित एवं सतर्क कार्यवाई से कोई जनहानि नहीं हुई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share