उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र से ज़ीशान न्यूज़ की रिपोर्ट- थानां क्षेत्र के चुरियानी गाँव में मंगलवार की दोपहर परिजनों की डाट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी।जानकारी उसके परिजनों को हुईं तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।

जानकारी के अनुसार चुरियानी गांव निवासी अनवर अली का 25 वर्षीय पुत्र अबरार को आज दोपहर किसी बात को लेकर परिजनों ने डांट डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share