G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के अमौली विकास खंड के देवरी बुजुर्ग गांव में चैत्र नवरात्र की नवमी पर श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। देवी भक्तों ने गाजे-बाजे और जयकारों के बीच पूरे उत्साह के साथ जवारे निकालकर गांव को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। मेला ग्राउंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद दोपहर बाद महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर जवारे के कलश रखकर भव्य शोभायात्रा की शुरुआत की। युवकों ने “जय माता दी” के उद्घोष के साथ जुलूस में जोश और उत्साह का माहौल बनाए रखा।

शोभायात्रा गांव की विभिन्न गलियों और मोहल्लों से गुजरती हुई निकली, जहां जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली यह शोभायात्रा देर शाम माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे गांव में भक्तिभाव और उल्लास का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर नंदू तिवारी, सुरेंद्र सिंह, राहुल, फूल सिंह यादव, लल्ला सोनकर, छोटू तिवारी एवं विनीत सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share