G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम क्षेत्र से ज़ीशान न्यूज़ के सम्पादक की रिपोर्ट- थानां क्षेत्र के कुड़िहा गाँव में अपने घर की खुली छत पर काम कर रही महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कुड़िहा गाँव निवासी राम नरेश की 35 वर्षीय पत्नी अनिता देवी अपने घर की खुली छत काम कर रही थी।

तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। महिला के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पति ने बताया कि बीती रात हम लोग अपने घर की खुली छत पर पलंग पर लेटे थे। आज सुबह पलंग को धूप से खींचकर पत्नी साये में कर रही थी तभी खुली छत से नीचे गिरकर घायल हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share