G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र से ज़ीशान न्यूज़ की रिपोर्ट- थानां क्षेत्र के मुसाफा गांव में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से घूर (कूड़े के ढेर) से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की चपेट में पास स्थित एक घर की छत पर पड़ी पन्नी जल गई, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका पैदा हो गई। जानकारी के अनुसार, आग रोहित नामक युवक के घर के पास लगे घूर से भड़की थी। घूर के ठीक बगल में पका हुआ गेहूं का खेत भी खड़ा था, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

हालांकि ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना रोहित ने फायर ब्रिगेड को दिया । गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी हद तक बुझ चुकी थी और केवल हल्का धुआं उठ रहा था। फायर कर्मियों ने सबमर्सिबल के सहारे शेष धुएं को पूरी तरह शांत कराया। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई, अन्यथा पास में खड़ी फसल और मकान आग की चपेट में आ सकते थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share