उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र से ज़ीशान न्यूज़ की रिपोर्ट- थानां क्षेत्र के सेमरा डेरा मजरे घौरहरा गाँव में सोमवार की शाम युवक का मंगलवार की सुबह अपने ही पलंग पर मृत अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार सेमरा डेरा मजरे घौरहरा गांव निवासी रामरूप का 25 वर्षीय पुत्र दिलीप का सुबह शव उसी के पलंग पर सन्दिग्ध अवस्था में मिला। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को ढि गई सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक परिजनों द्वारा जानकारी मिली की मृतक शराब पीने का आदी था। जिसको लेकर परिजन आये दिन उसे डाट डपटते थे। लोगो का कहना है कि वह देर शाम शराब के साथ उसने जहर पी लिया और अपने पलंग पर सो गया। आज सुबह उसका शव पलंग पर ही मिला।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

