उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भवन में विभिन्न शिक्षक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मान सिंह यादव को जिला संयोजक तथा अरुण कुमार शर्मा को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संयुक्त घटक संगठनों के जिला अध्यक्षों को पदेन सह संयोजक बनाया गया।

मीडिया प्रभारी के रूप में विपिन श्रीवास्तव और उदित नारायण को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में शिक्षकों ने RTE एक्ट 2009 की अधिसूचना से पहले नियुक्त शिक्षकों पर TET अनिवार्यता थोपे जाने का कड़ा विरोध जताया। वक्ताओं ने इसे अन्यायपूर्ण और नियम विरुद्ध बताते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को लेकर जिला स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक आंदोलन चलाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 1 अप्रैल को सभी शिक्षक एवं कर्मचारी ‘काला दिवस’ मनाएंगे। इस दिन शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों और कार्यालयों में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे। साथ ही इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर जन जागरूकता बढ़ाई जाएगी। आगे की रणनीति के तहत 13 अप्रैल को शाम 5 बजे नहर कॉलोनी से कलेक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके अलावा 3 मई को प्रदेश की राजधानी में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। यदि इसके बाद भी सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो विधानसभा घेराव किया जाएगा। बैठक में अटेवा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी उदित कुमार सचान, गिरीश चंद्र, धर्मेंद्र मौर्य, विपिन श्रीवास्तव, उदित नारायण, उमेश कुमार, विपिन गुप्ता, सूर्यनारायण, दिनेश कुमार सैनी, अंबा प्रसाद, बृजेश सिंह, महफूज आलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share