उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा वर्षभर में मनाए जाने वाले छह प्रमुख पर्वों में स्थापना दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे हर वर्ष उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार भी 6 अप्रैल को पूरे जिले में इसे भव्य रूप से मनाने की तैयारी की गई है।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं जिला मुख्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें पार्टी के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और वक्ताओं द्वारा संगठन के इतिहास, विकास तथा ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने के लिए महामंत्री सुशीला मौर्या को जिला संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी और लवकुश मौर्या को सहसंयोजक बनाया गया है। बैठक में पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, उदय लोधी, अपर्णा सिंह गौतम, मधुराज विश्वकर्मा, विमलेश पांडेय, अरिमर्दन सिंह, सुनीता गुप्ता, रेखा सरोज, ओम मिश्रा, राजबहादुर पासवान, विवेक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, गौरव शुक्ला, ज्योति प्रवीण, उमेश गुप्ता, अखिलेश कुमार सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share