उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद की ख़ागा तहसील के विजयीपुर ब्लॉक अंतर्गत गुरुवल ग्राम पंचायत में बन रहे लाखों रुपये की लागत वाले नाले के निर्माण में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग और मानकों की अनदेखी को लेकर कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले के निर्माण में तीसरे दर्जे की पीली, टूटी-फूटी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कई जगहों पर अधूरी और आधी ईंटों को जोड़कर काम किया जा रहा है, जिससे नाले की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही सीमेंट और अन्य सामग्री की गुणवत्ता भी बेहद खराब बताई जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share