उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के डिघरुवा इंटर कालेज में प्रधानाचार्य पद कार्यरत रहे शिव सिंह परमार के सेवानिवृत होने पर आयोजित विदाई समारोह में विद्यालय के स्टाप सहित गणमान्य लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र व रामचरित मानस की पुस्तक व उपहार भेंटकर भावभीनी विदाई दी। अमौली विकास खंड के अन्तर्गत डिघरुवा इंटर कालेज डिघरुवा में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत रहे शिव सिंह परमार के सेवानिवृत होने पर उन्हें विद्यालय का समस्त स्टाफ सहित गणमान्य लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र व रामचरित मानस की पुस्तक व उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी तथा उनके कार्यकाल की सराहना किया।

इस विदाई समारोह में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा ने कहा कि डिघारुवा इंटर कालेज में लगातार 37 वर्षों से शिक्षक पद से लेकर प्रधानाचार्य पद का सफर करने वाले शिव सिंह परमार की कार्यशैली बेहद सराहनीय रही । उन्होंने कहा कि श्री सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रयागराज मंडल के मंडलीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इन्होंने हमेशा कर्तव्य निष्ठा के साथ ईमानदारी से विद्यालय मे अपने कार्य का निर्वाहन किया है। उनकी इस कार्यशैली को विद्यालय का पूरा स्टाप सहित अभिभावक व छात्र छात्राएं हमेशा याद करेगें। प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत हुऐ शिव सिंह परमार ने भावुक होकर सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम में मौजूद विद्यालय के स्टाप से कहाकि आप लोगों का सहयोग व प्यार जो हमें मिला है मैं हमेशा आभारी रहूंगा । उन्होंने कहा सेवानिवृत होने के बाद भी आजीवन शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करता रहूंगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि अगर हमसे जाने व अनजाने में जो गलतियां हो गई हों उन्हें आप लोग क्षमा करना। इस मौके पर शेष कुमार सचान, रमाकांत दुबे, यतींद्र नाथ गुप्ता, अमित सिंह, कमलेश तिवारी, मनोज कुमार, कुलदीप मिश्रा, अक्षय सिंह, आदि सहित समस्त विद्यालय का स्टाप मौजूद रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share