उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिन्दकी तहसील क्षेत्र के होनहार युवा शाश्वत सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC की प्रतिष्ठित परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल कर सब-रजिस्ट्रार पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। शाश्वत सिंह का सफर संघर्ष, धैर्य और निरंतर प्रयास का प्रेरणादायक उदाहरण है। इससे पहले वे संघ लोक सेवा आयोग UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में दो बार साक्षात्कार चरण तक पहुंच चुके हैं, जो उनकी मजबूत तैयारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। शिक्षा की बात करें तो उन्होंने मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, प्रयागराज से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की डिग्री प्राप्त की।

इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी कर प्रशासनिक सेवा में जाने का संकल्प लिया और उसे साकार कर दिखाया।अपनी सफलता का श्रेय देते हुए शाश्वत ने अपने ननिहाल पक्ष को विशेष रूप से याद किया। उन्होंने बताया कि नाना-नानी का अनुशासन और आशीर्वाद, माता का विश्वास तथा मामा-मामी का मार्गदर्शन उनकी सफलता की मजबूत नींव बना। उन्होंने कहा कि बैरागीखेड़ा से मिले संस्कारों ने हर कठिन समय में उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शाश्वत की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।शाश्वत सिंह की सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share