उत्तर प्रदेश फतेहपुर राधा नगर थाना क्षेत्र के अन्दौली पुलिया के समीप गम्भीर रूप से घायल अज्ञात युवक के पड़े होने की सूचना पर पहुंचीं सरकारी एम्बुलेन्स ने अचेत अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अन्दौली पुलिया के समीप लगभग 22 वर्षीय गम्भीर रूप से घायल अज्ञात युवक के पड़े होने की सूचना स्थानियो ने फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स यु०पी० 32 ई०जी० 4809 के कर्मचारी विवेक कुमार ने उसको अचेत अवस्था मे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं वही घायल की हालत गम्भीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share