उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास खण्ड मलवां के प्राथमिक विद्यालय चकमोहद्दीनपुर में आगामी शिक्षण सत्र 2026 प्रारंभ होने के प्रथम दिवस पर कक्षा 01 में 06 बच्चों का नामांकन कर प्रवेश दिलाया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। नामांकन को बढ़ावा देने के लिए प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर प्रधानाध्यापिका लतापुरी गोस्वामी ने विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों को ट्रिशर्ट-लोवर व बैग, टिफिन, पानी की बोतल, पेंसिल बॉक्स के साथ शिक्षण सामाग्री वितरित कर स्कूल चलो अभियान के लिए बच्चों व अभिभावकों को प्रेरित किया गया। प्रधानाध्यापिका लतापुरी गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों के प्रवेश के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना और बच्चों को शिक्षण सामाग्री देकर विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना है। जिससे सरकार के स्कूल चलो अभियान का लक्ष्य हासिल किया जा सके। सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार, शिक्षामित्र प्रमीना उमराव व ऊषा देवी, रसोईया गीता व बबिता ने गांव में भ्रमण कर अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश कराने की अपील कर जागरूक किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

