उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर वानी स्कूल के समीप मंगलवार की सुबह लाइन जोड़ रहे लाइन मैन करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं साथ में गया युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी नैपाली का 35 वर्षीय पुत्र नोखे लाल चौड़गरा स्थित पावर हाउस में संविदाकर्मी के पद पर तैनात था। बताते है कि मंगलवार की सुबह लगभग 10ः30 बजे वह अपने साथ रावेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र दिनेश गूंजी थाना कल्यानपुर के साथ पावर हाउस में बैठे महेन्द्र पुत्र शिवकुमार से सेट डाउन लेकर अलीपुर वानी स्कूल के पार पोल में चढकर लाइन जोड़ रहा था।

तभी अचानक सेट डाउन वापस आ गया। जिसके चलते नोखे लाल करंट की चपेट में गया और मौके में पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद रावेन्द्र उर्फ छोटू मौके से भाग खडा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउ में मृतक के बड़े भाई मंहगू ने बताया कि सेट डाउन होने के बावजूद भी ही अचानक लाइट आ गयी। उसका कहना है कि जब उसका भाई पोल में चढकर लाइन जोड़ रहा था तभी छोटू ने सेट डाउन वापस ले लिया। जिससे उसके भाई की मौत हो गयी। उसने बताया कि मौके पर जेई विवेक शर्मा को बुलाया गया लेकिन दो घन्टे बीत जाने के बाद भी वह मौके पर नहीं आये। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह छोटू के विरूद्ध थाने में तहरीर देगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share