उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के थाने के समीप डंपर और ट्राला ट्रक की भिडन्त हो गई। जिसमें ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार झारखंड के हजारीबाग जनपद के चौपाल थाना क्षेत्र निवासी परमानंद सिंह का 25 वर्षीय पुत्र अमित सिंह जो ट्राला ट्रक चालक है वह लेकर नेपाल से कटनी माल लोड करने के लिए निकाला था जब वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के थाने के समीप पहुंचा। तभी डम्पर उसके ट्राला को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे टाला चालक अमित सिंह गंभीर रूप से घायल हों गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसेनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share