उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कउवापुर गांव में अपने घर के आंगन में खेल रही मासूम बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर बच्ची को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कउवापुर गांव निवासी सुनील कुमार की 3 वर्षीय पुत्री आयुषी अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी उसको सांप ने काट लिया, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को तुरंत अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही अस्पताल पहुंचे बच्ची आयुषी के पिता सुनील कुमार ने बताया कि बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी कही से आया साँप उसके पैर में लिपट कर काट लिया। उसके रोने की आवाज़ से घर वाले मौके पर पहुंचकर साँप को अलग किया और इलाज के लिए लेकर यहां आए है अब उसकी हालत ठीक है डॉक्टर ने कुछ देर बाद घर जाने को कहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share