उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव के समीप बाइको की भिडन्त में एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा सरांय शइद गांव निवासी राम सजीवन का 40 वर्षीय पुत्र राकेश व थानां क्षेत्र के बिलन्दा चक बरारी गांव निवासी रमेश का 45 वर्षीय पुत्र सोने लाल दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गाजीपुर थाना क्षेत्र गए थे।

जब उनकी बाइक सुकेती गांव के समीप पहुंची तभी दूसरा बाइक सवार इनकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे राकेश व सोने लाल दोनों रोड़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share