उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रजीपुर गांव में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब साइकिल चला रहा किशोर अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रजीपुर गाँव निवासी सिकंदर का 13 वर्षीय पुत्र अंकुश सुबह करीब 7 बजे गांव के समीप साइकिल चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह पास ही स्थित सूखे कुएं में जा गिरा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। किशोर के शोर मचाने से खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसकी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

