उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले में अतर्राज्यीय गिरोह के 06 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी सख्या में मोबाइल फोन, सिम व कम्प्यूटर इत्यादि बरामद किया तो वही पुलिस टीम को 15 हजार रूपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा दिनाँक 31.03.2026 को जाँच/सत्यापन के अनुक्रम में संकलित अभिलेखीय/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर जनपद के थाना राधानगर अन्तर्गत देवीगंज में किराये के मकान में मेट्रोमोनियल साइट के नाम पर शादी कराने का झाँसा देकर कॉल सेन्टर चलाकर आम जनमानस से वित्तीय धोखाधड़ी कारित करने के कॉल सेन्टर को भण्डाफोड़ कर साइबर क्राइम पुलिस थाना पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 08/2026 धारा 318 (2) / 319(2)/ 338/336(3)/340/111(4)/61 (2) बीएनएस व 66सी/ 66 डी IT ACT पंजीकृत किया गया।गिरफ्तारी का विवरण अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक अपराध के नेतृत्व में प्रतिबिम्ब पोर्टल पर स्थान/क्षेत्र विशेष से प्रदर्शित संदिग्ध मोबाइल नम्बरों के जाँच सत्यापन के अनुक्रम में संकलित अभिलेखीय/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर शादी कराने के मेट्रोमोनियल साइट के कॉल सेन्टर का भण्डाफोड़ कर दिनांक 31.03.2026 गिरोह के 03 लडकियों सहित कुल 06 आरोपियो को 1. आदित्य यदु 2. अनिल कुमार 3. दिनेश कुमार बंजारे 4. नीलम 5. तनु शर्मा 6. श्रेया मिश्रा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त भारी संख्या में मोबाइल फोन, सिम कार्ड व कम्प्यूटर बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 08/2026 धारा 318(2)/ 319 (2)/ 338/ 336(3)/340/111(4)/61(2) बीएनएस व 66सी/ 66 डी IT ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाई कर आरोपियो को न्यायालय रवाना किया गया। आरोपियो ने बताया कि वह uniquerishtey.com’ वेबसाइट के माध्यम से शादी के इच्छुक महिला व पुरुषों के मोबाइल नंबर प्राप्त किए जाते थे। उन नंबरों पर कॉल करके उन्हें अलग-अलग ‘पैकेज’ के ऑफर दिए जाते थे और क्यूआर (QR) कोड के माध्यम से अपने बैंक खातों में पैसे लिए जाते थे। हमारे पास ₹2,999 से लेकर ₹19,999 तक की पाँच श्रेणियों के ऑफर थे। इसके पश्चात इच्छुक व्यक्तियों को व्हाट्सएप (WhatsApp) के माध्यम से लड़के लड़कियों के फोटो भेजे जाते थे। फोटो पसंद आने पर उन्हें एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाता था, जिस पर वे बात करते थे। यह कॉल सेंटर पिछले लगभग 18 माह से संचालित किया जा रहा है। आगरा निवासी अमित कुमार के सहयोग से फर्म का पंजीकरण कराया गया और कंपनी संचालन हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। अक्टूबर 2024 से हमने नियमानुसार कर्मचारियों की नियुक्ति कर इसे बड़े स्तर पर संचालित करना शुरू किया। हमारा मुख्य उद्देश्य शादी के इच्छुक व्यक्तियों को छलना था। अमित कुमार हमें लड़कियों के फर्जी फोटो और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। इस कार्य के लिए सिम कार्ड कानपुर की नन्दिनी नाम की महिला (जो एयरटेल कंपनी, कानपुर में कर्मचारी है) के माध्यम से उपलब्ध कराए जाते थे। हम शादी के इच्छुक व्यक्तियों को जो फर्जी फोटो और नंबर देते थे, उसके बदले प्राप्त धनराशि से कर्मचारियों का वेतन देने के बाद शेष राशि अमित, अनिल और मैं आपस में बाँट लेते थे। इस प्रकार हम आम जनता के साथ साइबर वित्तीय ठगी करते थे। कंपनी के नाम से विभिन्न बैंकों में लगभग 06 खाते संचालित हैं। हम एक-दो बार फर्जी लड़कियों से बात कराकर विश्वास जीतते थे और पैसा प्राप्त होने के बाद संबंधित व्यक्ति से संपर्क बंद कर देते थे। इस अवैध कारोबार में हमें अच्छी कमाई होती थी। लगभग 6 माह पूर्व तनु शर्मा के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसे लेनदेन के संचालन का काम सौंपा गया था। हमारा सहयोगी दिनेश बंजारा भी कानपुर के थाना सीसामऊ अंतर्गत हीरागंज मोहल्ले में ‘शुभ मंगल जोड़ी’ के नाम से ऐसी ही फर्म संचालित करता है। अन्य सहयोगी महिलाएँ, नीलम और श्रेया, टीम लीडर की भूमिका में कार्य करती थीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share