उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुल्तान नगर में बाइक सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया, हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा मोहल्ला निवासी राजाराम का 35 वर्षीय पुत्र राजेश साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान नगर गया था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से राजेश रोड पर गिर कर घायल हो गया हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!