उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के काँधी गांव के समीप आज सुबह अपने खेतों में गेहूं की फसल काटते समय महिला को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़ा काटने की जानकारी उसने अपने परिजनों को दिया तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के काँधी गांव निवासी कृष्ण मुरारी की 24 वर्षीय पत्नी माया देवी आज अपने परिजनों के साथ गांव के समीप स्थित खेत में गेहूं की खड़ी फसल काट रही थी। तभी उसको किसी जहरीले किले ने काट लिया कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share