उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित कुमार चौरसिया की देखरेख में एचपीवी वैक्सीन लगाने के लिए श्रीमती सीमा देवी नर्स ने टीकाकरण शुरू किया। यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए लगाया जाता है। डा. अमित चौरसिया ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि एचपीवी वैक्सीन लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। यह टीकाकरण केवल उन बालिकाओं को लगाया जाना है। जिनकी उम्र 14 वर्ष पूर्ण हो गई हो और 15 वें वर्ष में प्रवेश किया हो। यह टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने के लिए लगाया जा रहा है।यह बालिकाओं के बाएं हाथ की ऊपरी बांह पर एक्स्ट्रा मस्कुलर 0.5 एम एल की केवल एक खुराक दी जाएगी।यह वैक्सीन मर्क एंड कंपनी द्वारा निर्मित है।सरकारी संस्थानों में पूर्ण रूप से यह वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी।इसके लिए बालिका को नाश्ता या भोजन करके आना होता है।एचपीवी टीकाकरण की भव्य शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार चौरसिया की देखरेख में श्रीमती सीमा देवी एएनएम द्वारा की गई।इस अवसर पर हेल्थ एजुकेशन ऑफीसर प्रेम चंद्र, एआरओ गौरव भार्गव, बीपीएम राजन गुप्ता,बीसीपीएम धर्मेंद्र पटेल तथा स्टाफ के लोग मौजूद रहे।चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर चौरसिया ने बताया कि एचपीवी का टीका सुरक्षा का संकल्प है।सर्वाइकल कैंसर से बेटियों का जीवन बचाने का यह नया विकल्प है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!