उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के सरांय खजुहा में बीती रात नशेड़ी ने पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सरांय खजुहा निवासी स्व0 रामनरायन उत्तम का पुत्र धर्मेन्द्र उत्तम ने घर के अन्दर पंखे में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब परिजनों की नजर पड़ी तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्यम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई जितेन्द्र ने बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी था। घर वालों ने काफी समझाया लेकिन उसने किसी की बात न मानी और शराब के नशे में ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!