उत्तर प्रदेश बाँदा जिला के कमासिन थानां क्षेत्र के बीरा गाँव के समीप स्थित अपने खेत जा रहा किसान 11 हज़ार हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी महादेव सिंह का 55 वर्षीय पुत्र भूनेंन्द सिंह गांव के समीप।स्थित अपने खेत जा रहा था तभी बीती रात आई आंधी की से 11 हज़ार लाइन ढीली होकर रस्ते में लटक रही थी। वह उसी लाईन की चपेट में आकर झुलस गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए कमासिन स्वास्थ लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए उसे रेफर कर दिए तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!