उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित हरियाणा ढाबे के समीप पेड़ के नीचे आराम कर रहे खलासी को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के थाना असोहा गांव बिजिन खेड़ा गाँव निवासी सुरेश पाल का 23 वर्षीय पुत्र सचिन पाल ट्रक में खलासी था। बताते हैं कि अपने भाई के साथ ट्रक लेकर भाड़ा लेने जा रहा था। इसी बीच कल्यानपुर थानां क्षेत्र में स्थित हरियाणा ढाबा के समीप ट्रक रोक कर दोनों पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। तभी एक ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे खलासी सचिन पाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share