उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड के हसवा कस्बे में हनुमान जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर स्वामी चंद दास जी महाराज की कुटी और बड़ा शिवाला शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वीर हनुमान के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सुबह से ही भक्त कुटीर परिसर में इकट्ठा हुए।पूरे कुटी परिसर की साफ सफाई करने के बाद राम दरबार, कृष्ण दरबार, भगवान शंकर मंदिर और वीर हनुमान मंदिर को सजाया तथा पूरी कुटी को भी सजाया । भक्तों ने पूजा अर्चना के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।एक-एक करके सभी भक्तों ने सुंदरकांड का पाठन किया तथा अंत में हनुमान जी की आरती की गई। और भक्तों ने भगवान के जयकारे लगाएं। तथा कुटी परिसर में मौजूद भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया। इसी तरह बड़ा शिवाला शिव मंदिर को भी भक्तों ने फूल आदि से सजाया तथा सुंदरकांड पाठ का पाठन किया तथा अंत में भक्तों ने जयकारे लगाए तथा प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर कुटी परिसर तथा बड़ा शिवाला शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ के आयोजन के समय शिव शुक्ला, सत्यदीप चौहान, विष्णु सिंह, अजय साहू, अर्जुन सिंह, अंशु साहू, सुमित भास्कर, आर्यन सिंह, ऋषभ सिंह, सत्यम सिंह सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share