उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर अपने ही आढ़त में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिजनौर जनपद के थाना दौलताबाद क्षेत्र निवासी स्व0 अजीज का 35 वर्षीय पुत्र माजिद मौजूदा समय में थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर में रह कर स्वयं की आढ़त चला रहा था। बताते हैं कि आज सुबह वह अपनी ही आढ़त में मृत अवस्था में मिला। जिसको।स्थानीय लोगों ने देखा तो इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दिया। मौत की सूचना मिलते ही ग्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!