उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर तहसील के तेलियानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कासिमपुर बीबीहाट में कृषक शिवबरन सिंह पुत्र सुन्दर के खेत गाटा संख्या 43 एवं कृषक गोरेलाल पुत्र रामसहाय के खेत गाटा संख्या 330 में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने अपने सामने 43.3–43.3 वर्ग मीटर में गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग करवाई। जिसमें क्रमशः गाटा संख्या 43 में 32.8 किग्रा एवं गाटा संख्या 330 में 34.5 किग्रा की पैदावार पायी गई, जो पैदावार का औसतन 32.8 कुंतल प्रति हेक्टेयर है।जिलाधिकारी ने सम्बंधित को निर्देश दिये कि जनपद में शासन द्वारा निर्धारित एप में उपज का आकलन ससमय फीड किया जाय।इस अवसर पर तहसीलदार सदर, अपर सांख्यिकी अधिकारी , राजस्व लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित कृषक उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share