उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बांदा जनपद के स्वर्गीय डॉ. चंद्रभवन यादव के निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शोक की गहरी लहर देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, क्षेत्रीय नागरिक एवं शुभचिंतक शामिल हुए। फतेहपुर से चौधरी राजेश यादव अपनी टीम के साथ उनके आवास बांदा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। माहौल अत्यंत भावुक हो गया और हर किसी की आंखें नम नजर आईं। सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव ने कहा कि स्व. डॉ. चंद्रभवन यादव का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सौम्य और मिलनसार था। उन्होंने अपने जीवन में समाज सेवा, पारिवारिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके आदर्श और कार्य हमेशा समाज को प्रेरित करते रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से न केवल उनका परिवार बल्कि समाज के अनेक लोग लाभान्वित हुए। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने एक स्वर में कहा कि उनका व्यक्तित्व और योगदान सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरुण यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख तिंदवारी), देवराज यादव (प्रदेश अध्यक्ष), यशवंत यादव (सभासद खागा), हरिओम प्रधान, अभिलाष यादव, ऋषि यादव, शैलेंद्र सिंह यादव (बिंदकी), धीर सिंह यादव (मीडिया प्रभारी), किरण वर्मा, सुमन दिवाकर, राकेश, मूलचंद, उमेश, अशोक (नगर अध्यक्ष बबेरू), आलोक (प्रधान बिगहना), सत्यदेव, रामरतन यादव (ब्लॉक अध्यक्ष नरैनी), सामवेद (जिला मीडिया प्रभारी बांदा), अनिल यादव, रूप सिंह, कमलेश, घनेन्द्र, गौतम, हिमांशु, अभिनंदन, सचिन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण शोकाकुल और भावुक बना रहा, जहां हर व्यक्ति दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता नजर आया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!