G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के इटौलीपुर गाँव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार इटौलीपुर गांव निवासी लालमन सिंह का 41 वर्षीय पुत्र शंभू सिंह काफी दिनों से मानसिक तनाव में रहता था। बताते हैं कि वह घर से घूमने के बहाने निकला और गांव के करीब ही खेत में पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share