उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी नगर में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा और नगर कीर्तन के साथ आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हो गया। यह आयोजन 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से आए विद्वान भजन, यज्ञ और ज्ञान उपदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। जानकारी के अनुसार कस्बे के ललौली चौराहे के समीप कुंवरपुर रोड स्थित दयानंद इंटर कॉलेज के सामने आर्य समाज मंदिर से शाम लगभग 5 बजे शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—ललौली चौराहा, तहसील रोड, गांधी चौराहा, बजाजा गली, फाटक बाजार, मेन बाजार, खजुहा चौराहा और मुगल रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक यज्ञ, भजन एवं उपदेश का कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं शाम 7 बजे से 10 बजे तक संध्या भजन एवं प्रवचन होंगे, जिनमें विभिन्न स्थानों से आए विद्वान अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम को लेकर नगर में धार्मिक एवं उत्सव का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ ननकऊ, मंत्री इंद्रधरलाल, दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुप्ता उर्फ पप्पू, डॉ. महेश आर्य, प्रिया दत्त पांडे, जय ओमर, जयदेव सिंह, गप्पू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!