उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के बेलवारा गाँव में परिवारिक कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बेलवारा गाँव निवासी ओम प्रकाश की 35 वर्षीय पत्नी निधी सिंह ने परिवारिक कलह के चलते ज़हरीलां पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो घर हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

