उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पिलखीनी गांव के समीप ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी मोहम्मद सुभान का 38 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इरफान बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाने किसी काम से आया था। वापस लौटते समय जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव के समीप पहुंची तभी रोड से निकले ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएनटी रोहित व पायलट आशीष के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!