उत्तर प्रदेश फतेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग के समीप बाइक अनियंत्रीत होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गाँव निवासी मो० शरीफ का 17 वर्षीय पुत्र मो० लारैब अपने गाँव निवासी दोस्त शारिक के साथ बाइक पर सवार होकर शहर आ रहा था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग के समीप पहुंचा तभी बाइक अनितंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार लारैब गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पहुंचकर अपने प्राइवेट वाहन से उसको घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भरी कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share