उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की थरियांव थाने की पुलिस द्वारा आटा चक्की परिसर के बरामदे में रखे रोटर व अन्य सामान चोरी करने वाले शातिर वांछित चोर को गिरफ्तार उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। वादी रिंकू पुत्र संतोष कुमार, निवासी ग्राम एकारी, थाना थरियांव द्वारा दी गई तहरीरी सूचना के अनुसार, दिनांक 23/24-03-2026 की रात्रि में वादी के घर स्थित आटा चक्की परिसर के बरामदे में रखे अल्टीनेटर से अज्ञात चोरों द्वारा उसके अंदर लगे कॉपर (तांबे) के तार एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया। वादी को संदेह था कि उक्त चोरी उसके पड़ोसी आलोक प्रजापति पुत्र अशोक प्रजापति व 2. दिलीप दिवाकर पुत्र प्रेम दिवाकर निवासीगण ग्राम एकारी, थाना थरियांव द्वारा की गई है, क्योंकि घटना से 3-4 दिन पूर्व वे वादी की चक्की पर आकर सीसीटीवी कैमरे के संबंध में जानकारी ले रहे थे। इसी आधार पर वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम आरोपीगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपाधीक्षक, धरियांव के कुशल नेतृत्व में, थाना थरियांव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 53/2026 की विवेचना एवं सुरागरसी के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त की गई। मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01.04.2026 को थाना थरियांव पुलिस द्वारा जीटी रोड, एकारी मोड़ स्थित ‘परदेशी ढाबा’ के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे आवश्यक बल प्रयोग कर घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दिलीप दिवाकर पुत्र प्रेम दिवाकर, निवासी एकारी, थाना थरियांव, बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी गया अल्टरनेटर मोटर एवं कॉपर (तांबा) का पार्ट बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना थरियांव पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2) की बढोत्तरी कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार थानां क्षेत्र के एकारी गाँव निवासी प्रेम दिवाकर के 27 वर्षीय पुत्र दिलीप दिवाकर ने बताया कि दिनांक 23/24.03.2026 की रात्रि में मैंने अपने गाँव निवासी अशोक कुमार के पुत्र आलोक प्रजापति के साथ मिलकर रिकू की चक्की के बरामदे में रखे अल्टरनेटर के पार्ट्स चोरी किए थे। चोरी करने के बाद हम दोनों ने सामान आपस में बाँट लिया था। मेरे हिस्से में अल्टरनेटर का मोटर व कॉपर (तांबा) वाला पार्ट आया था, जिसे लेकर मैं मौके से चला गया था। आज मैं उसे बेचने के लिए जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share