उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर बिंदकी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक हुई। जिसमें आगामी 8 अप्रैल को यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत के अखरी गांव आगमन में अधिक समय अधिक संख्या में चलने की रूपरेखा तैयार कर जिम्मेदारी सौंप गई। बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यालय परिसर में यूनियन की एक बैठक शुक्रवार को दिन में करीब 1:00 बजे हुई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि 8 अप्रैल को यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश सिंह टिकैत फतेहपुर जनपद के खागा तहसील के अंतर्गत हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव आ रहे हैं। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में यूनियन के लोग उस दिन अखरी गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि 1 वर्ष पहले अखरी गांव में यूनियन के पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह तथा उनके एक भाई और पुत्र की हत्या कर दी गई थी। शासन प्रशासन ने न्याय दिलाने की बात कही थी लेकिन 1 वर्ष के बीत जाने के बाद भी अभी तक पूरी तरह से न्याय नहीं मिल सका है। इस मामले को लेकर 8 अप्रैल को अखरी गांव में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल की सुबह यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश सिंह टिकैत नहर कॉलोनी फतेहपुर आ जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में हर हाल में 10:00 बजे नहर कॉलोनी फतेहपुर पहुंच जाय। नहर कॉलोनी से सभी लोग एक साथ यूनियन के नेता राकेश सिंह टिकैत के साथ अखरी गांव पहुंचेंगे। बैठक में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम प्रदेश सचिव रामसहाय पटेल जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल के अलावा यदुनंदन आर्य छोटेलाल सोनकर मुन्ना रेहाना खातून सुरेंद्र पटेल राजेश कुमारी उत्तम सुनील पासवान अतर सिंह हीरालाल प्रजापति अंजना देवी रक्षपाल सिंह अरुण कुमार रामस्वरूप रामबरन अनूप सैनी कामता निषाद रामपाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share