उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कृषि क्षेत्र की भारत की अग्रणी कंपनी राशि सीड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तहसील खागा के ग्राम कटखेरवा में ‘रिटेलर क्रॉप शो’ का सफल आयोजन किया गया। प्रगतिशील किसान राम सिंह के खेत पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रिटेलर्स को गेहूं की खड़ी फसल का प्रदर्शन करना और बीज की उन्नत खूबियों से अवगत कराना था। एक बाली में 88-90 दाने: पैदावार देख किसान गदगद खेत में खड़ी फसल को देख किसान और रिटेलर्स हैरान रह गए। फसल की गुणवत्ता इतनी बेहतरीन है कि इसकी एक बाली में 88 से 90 दाने तक पाए गए। किसान राम सिंह ने बताया कि गेहूं की यह किस्म बहुत ही शानदार और उच्च कोटि की है। कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार, यह गेहूं कम समय में पककर तैयार हो जाता है, जिससे किसानों का समय और लागत दोनों बचती है।
50 वर्षों का अटूट विश्वास कार्यक्रम के दौरान कंपनी की एक बड़ी उपलब्धि पर भी चर्चा की गई। राशि सीड्स ने कृषि क्षेत्र में अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं। अर्धशताब्दी का यह सफर किसानों के भरोसे और कंपनी की निरंतर शोध रिसर्च का परिणाम है विशेषज्ञों का संबोधन कंपनी के आरबीएम पुष्पेंद्र मिश्रा ने किसानों को सलाह दी कि वे अपने खेतों में राशि सीड्स के उन्नत गेहूं का उपयोग कर बेहतर मुनाफा कमाएं। उन्होंने बीज के ‘गुड आफ्टरनून’ प्रभाव (चमक और वजन) की भी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान टीबीएम शारदा मिश्रा और गफ्ट विमलेश पाल भी उपस्थित रहे, जिन्होंने किसानों को फसल प्रबंधन के गुर सिखाए। कार्यक्रम में सुनील केशरवानी जय माँ टेडर्स खागा और 90 से अधिक रीटेल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और किसान मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

