उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के फरीदाबाद टिकरी गाँव में बीमारी से तंग वृद्ध महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद टिकरी गांव निवासी स्व0 शिवनायक की 75 वर्षीय पत्नी संपतिया काफी समय से बीमार चल रही थी। काफी इलाज कराने पर जब कोई फायदा न मिला तो शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे घर के अंदर ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के परिवार के राकेश कुमार ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share